फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बदमाशों ने दो घरों से की लाखों की चोरी

बदमाशों ने दो घरों से की लाखों की चोरी

Sun, 06 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने दो घरों से की लाखों की चोरी
कैराना।
विज्ञापन

गांव भूरा में एक ही रात में बदमाशों ने दो घरों में लाखों का कीमती सामान चोरी कर। सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ित ग्रामीणों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

शुक्रवार की रात गांव भूरा निवासी इस्लाम अपने घर में बैठक में सो रहा था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सोए हुए थे। रात में चोर मकान की दीवार फांद कर अंदर घुस गए। मकान के बंद कमरे का ताला तोड़ दिया। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी को भी तोड़ कर उसमें रखे 95 हजार रुपये, कपड़े व एक साइकिल चोरी कर ली। चोरों ने गांव के दूसरे छोर पर स्थित जमशेद के मकान में चोरी की। जमशेद अपने परिवार के लोगों के साथ मकान की छत पर सोया हुआ था। चोरों ने मकान के कमरे का ताला तोड़ कर कमरे में रखी 11 हजार की नकदी, एक लाख कीमत के सोने चांदी के जेवर व कपड़े चोरी कर लिए। शनिवार सुबह दोनों घरों में चोरी का पता चला। इसके बाद ग्राम प्रधान अहसान ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बाद में पीड़ित ग्रामीण इस्लाम व जमशेद ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। हलका इंचार्ज एसआई नंद किशोर शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed