फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हाइवे पर बेरियर लगाकर चेकिंग के नाम अवैध वसूली

हाइवे पर बेरियर लगाकर चेकिंग के नाम अवैध वसूली

Sat, 24 Jun 2017 01:08 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर बेरियर लगाकर चेकिंग के नाम अवैध वसूली
शामली।
विज्ञापन

अवैैध वसूली और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने को मुद्दा बनाकर सूबे में भाजपा सरकार आज सत्ता पर काबिज है। सरकार बने एक माह बीत गया, लेकिन नतीजा वोही ढाक के तीन पात है। अवैध वसूली जारी है। हालांकि पिछले तीन माह में अवैध वसूली पर कप्तान ने कई कार्रवाई नहीं, लेकिन स्थिति में अभी तक सुधार नहीं हुआ है।

थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर टिटौली पुलिस चेकपोस्ट उगाही का अड्डा बना हुआ है। दिन ढलते ही पुलिसकर्मी चेकिंग के नाम पर बैरियर लगाकर करनाल की ओर से आने वाले वाहनों से अवैध वसूली करते हैं। हद तो इस बात की है कि यदि कोई रुपये नहीं देेता है तो उसके साथ मारपीट तक पर उतारू हो जाते हैं। इसके साथ ही शामली कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर लांक लिसाढ़ के पास भी बैरियर डालकर रात्रि में अवैध वसूली की जा रही है। सरेआम हाईवे पर चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। दोनों जगह पुलिस की अवैध वसूली से लोगों को परेशानी होती है। मेरठ-करनाल हाईवे पर दोनों ओर जाम लग जाता है।
विज्ञापन

---------------- कोट
चेकिंग के नाम पर हाईवे पर अवैध वसूली उनके संज्ञान में नहीं है। अपने स्तर पर इसकी जांच कराकर मामले में कार्रवाई की जाएगी - अशोक कुमार, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed