फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
दुराचार के आरोप में वृद्ध गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली/बाबरी। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

बाबरी थाना क्षेत्र के गांव में दो दिन पूर्व एक किशोरी की चप्पल को बंदर उठाकर ले गया था। बंदर ने वह चप्पल पड़ोसी राजपाल के मकान में डाल दी थी। चप्पल उठाने के लिए किशोरी उसके मकान में गई। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजपाल को थानाभवन में बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी समय सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, शनिवार को ही पुलिस ने पीड़िता किशोरी को सीएचसी भेजकर डाक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed