फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिस की दबिश

पुलिस की दबिश

Sun, 03 Mar 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की दबिश
पुलिस की दबिश
विज्ञापन

कैराना। दहेज प्रताड़ना के मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस ने गांव मन्नामाजरा में दबिश दी।
मुजफ्फरनगर के नईमंडी थाने में तैनात उपनिरीक्षक कुसुम भाटी ने कोतवाली पर आमद दर्ज कराई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर क्षेत्र के गांव मन्नामाजरा में दबिश दी। उपनिरीक्षक ने बताया कि दहेज प्रताड़ना के एक मामले में वह दबिश पर पहुंची थी। बाद में वह लौट गई।
किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने में मुकदमा दर्ज
कैराना। बहला-फुसलाकर किशोरी को ले जाने के मामले में दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। एक गांव निवासी ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया कि एक मार्च की सुबह साढ़े ग्यारह बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री अपने घर पर थी, तभी दो अज्ञात युवक उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गए, जिसका काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला का हाथ तोड़ा, चार नामजद
कैराना। जहानपुरा गांव निवासी शाहिना ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया कि आठ फरवरी की शाम चार बजे वह अपने घर के अंदर बैठी हुई थी, तभी गांव के ही राकिब, शोएब, जमील व शारिक उसे अकेला देखकर उसके घर के अंदर घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें उसके एक हाथ की हड्डी टूट गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed