{"_id":"5c48b449bdec224bc54a96d3","slug":"121548268617-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुवक के अपहरण का मचा शौर, निकला अपराधी,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झिंझाना। मुख्य बाजार से कार सवार तीन युवक एक व्यक्ति को जबरदस्ती कार में डालकर ले गए। जिसके बाद बाजार में युवक के अपहरण का शोर मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल की। पता चला कि उसको मुरादाबाद जीआरपी अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
बुधवार को कस्बे के मेन बाजार में अपनी मां और पत्नी के साथ घर का सामान खरीद रहे एक व्यक्ति को अचानक वहा आए हथियारों से लैस तीन युवक उसको उठाकर गाड़ी में डालकर ले गए। उसकी मां और पत्नी ने अपहरण का शोर मचाया तो मौके पर झिंझाना पुलिस भी पहुंच गई। मामले की जानकारी की गई तो पता चला कि युवक को उठाकर ले जाने वाले जीआरपी मुरादाबाद के पुलिसकर्मी हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि युवक का नाम वीरू निवासी गांव खेड़ी जुनारदार है। जो जीआरपी मुरादाबाद में चैन स्नैचिंग के मामले में वांछित चल रहा है। कोई अपहरण नहीं हुआ है। उधर, झिंझाना में ऊन पुलिस ने मंगलवार रात में गश्त के दौरान गढ़ीपुख्ता हसनपुर मार्ग पर एक युवक को दो किलो नशीला पदार्थ के साथ पकड़ लिया। चौकी प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि पकड़ा गया युवक नरेश निवासी गांव हसनपुर है। डोडा पोस्त का नमूना मोहर सील कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।