{"_id":"5c3e2282bdec227362020920","slug":"121547575938-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस ने खंगाला कैराना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस ने खंगाला कैराना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस ने खंगाला कैराना
अमर उजाला ब्यूरो
शामली/कैराना। कैराना कस्बा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। यहां के गांव तितरवाड़ा निवासी शोएब अली को दो दिन पूर्व हरियाणा के फरीदाबाद में समता एक्सप्रेस में नौ पिस्टल और 18 मैगजीन के साथ जीआरपी ने पकड़ा है। मंगलवार को हरियाणा जीआरपी की टीम उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर कैराना पहुंची और उसके फरार साथियों की तलाश में दबिश दी। उधर, एसपी ने भी फरार आरोपी की तलाश और उनके गैंग के साथियों का पता लगाने के लिए दो टीमें लगा दी हैं।
पुराना फरीदाबाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस की एक टीम मंगलवार दोपहर कैराना कोतवाली पहुंची। टीम प्रभारी के अनुसार दो दिन पूर्व फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर समता एक्सप्रेस में तितरवाड़ा के शोएब अली को नौ पिस्टल व 18 मैगजीन के साथ पकड़ा गया था, जबकि मुख्य आरोपी उसका चाचा आरिफ मौके से फरार हो गया था। दोनों इन पिस्टलों को इंदौर से तस्करी करके ला रहे थे, जिनकी शामली में सप्लाई करनी थी। इसके बाद टीम शोएब को लेकर उसके गांव पहुंची और उसके फरार चाचा और अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम ने उसके परिजनों के अलावा गांव में कई लोगों से जानकारी जुटाई। कई घंटे की जांचपड़ताल के बाद टीम लौट गई। उधर, एसपी अजय कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश और इस गिरोह के अन्य साथियों के बारे में पता लगाने के लिए दो टीमें लगा दी हैं। ये टीम कैराना क्षेत्र में रहकर वर्क करेंगी और हथियार तस्करी से जुड़े संदिग्धों के चिट्ठे खंगालेगी। हरियाणा पुलिस को पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
आर्मी में भर्ती होना चाहता था शोएब
फरीदाबाद जीआरपी तितरवाड़ा पहुंची तो शोएब के परिजनों को उसकी गिरफ्तारी की जानकारी हुई। पिता तालिब ने बताया कि उसका बेटा 19 वर्षीय शोएब इंटर पास है। पिछले दिनों उसने सेना भर्ती का फार्म भरा था, लेकिन दाएं हाथ की एक अंगुली ठीक नहीं होने की वजह से परीक्षण में कामयाब नहीं हो सका था। इसके बाद वह कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की तैयारियां कर रहा था। तीन दिन पहले ही शोएब कपड़ों का बैग लेकर घर से यह कहकर गया था कि वह कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जबलपुर में सर्टिफिकेट लेने जा रहा है। इसके बाद परिजनों का उससे कोई संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन
घर की हालत भी ज्यादा ठीक नहीं
पुलिस के अनुसार शोएब का मकान गांव में आबादी के बीच में स्थित है। मकान पक्का है, लेकिन उस पर प्लास्टर तक नहीं है। आरोपी का पिता करीब दस बीघा भूमि का काश्तकार बताया गया है। शोएब के पांच भाई हैं, जिनमें वह तीसरे नंबर का है। एक बहन भी हैं। गिरफ्तारी के बाद से पूरा परिवार डरा सहमा नजर आ रहा है।
शोएब पर केस नहीं, आरिफ पर कई मामले
कैराना कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह के अनुसार मुख्य आरोपी आरिफ पूर्व में भी हथियार तस्करी में कई बार जेल जा चुका है। संज्ञान में आया कि उस पर हरियाणा में भी मामले दर्ज हैं। इनमें जान से मारने के प्रयास, नशीले पदार्थों की तस्करी व हथियारों की तस्करी के कई केस हैं। कैराना पुलिस भी उसे पकड़ चुकी है जबकि शोएब पर कोई मुकदमा नहीं है।
पिस्टल ही पड़ गया आरिफ का नाम
ग्रामीणों के अनुसार पिस्टल तस्करी में नाम सामने आने पर आरोपी आरिफ का नाम भी पिस्टल ही पड़ गया था। लोग उसे आरिफ उर्फ पिस्टल के नाम से भी जानते हैं।
हरियाणा में कर रहे खून खराबा
कैराना के हथियार हरियाणा में भी खूब खून खराबा कर रहे हैं। हरियाणा के रोहतक जिले के गद्दाखेड़ी गांव में हुई पटवारी के भतीजे सुरेंद्र की हत्या के मामले में रोहतक पुलिस ने कैराना के गोगवान निवासी इंसार को पकड़ा था। आरोप है कि उसी ने हत्यारों को मुजफ्फरनगर के जौला से पिस्टल और कारतूस दिलाई थी। ये पहला मौका नहीं है जब हरियाणा में हुई वारदातों में कैराना का नाम सामने आया हो। इससे पहले भी कई मामलों में हरियाणा पुलिस यहां के लोगों को पकड़ चुकी है। दो महीने पहले ही पिछले महीने भी झिंझाना पुलिस द्वारा पकड़े गए दो युवकों से पूछताछ में पता चला था कि हरियाणा में किसी की हत्या के लिए ये लोग कैराना से हथियार की सौदेबाजी को आए थे। इस संबंध में अमर उजाला ने अपने आठ जनवरी के अंक में इस बात की आशंका जता दी थी कि हथियार तस्करी के लिए चर्चित कैराना के हथियारों से हरियाणा में खून बहाया जा रहा है।