फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कुख्यात मुकीम के पिता को जेल भेजा

कुख्यात मुकीम के पिता को जेल भेजा

Fri, 04 Jan 2019 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
कुख्यात मुकीम के पिता को जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना(शामली)। तीन किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किए गए कुख्यात मुकीम काला के पिता मुस्तकीम को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

कैराना कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात साढे़ दस बजे बाईपास रोड पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति को हाथ में थैला लेकर जाते हुए संदिग्ध हालात में पकड़ लिया था। पुलिस के मुताबिक थैले की तलाशी लेने पर उसमें तीन किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुस्तकीम निवासी ग्राम जहानपुरा बताया। पुलिस ने मुस्तकीम के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया मुस्तकीम दो लाख के इनामी रहे कुख्यात बदमाश मुकीम उर्फ काला का पिता है, जो वर्तमान में हरियाणा की जगाधरी जेल में बंद है। इससे पूर्व भी मुस्तकीम एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। मुस्तकीम के एक पुत्र वसीम को 2017 में मेरठ क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। शुक्रवार को पुलिस ने मुस्तकीम को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed