{"_id":"5bcb6e1dbdec2269b4444dcb","slug":"121540058653-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपह्त किशोरी को पहलवानों ने मुक्त कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपह्त किशोरी को पहलवानों ने मुक्त कराया
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
कैराना। कार सवार युवकों द्वारा किशोरी को अगवा करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना शुक्रवार शाम की है। पीड़ित परिजनों के अनुसार खुरगान रोड स्थित सिलाई सेंटर पर जा रही किशोरी को कार सवार युवकों ने अगवा कर लिया था। बाईपास पर कार से किशोरी ने शोर मचा दिया था। जिस पर कुछ युवकों और पास ही अखाडे़ में अभ्यास कर रहे पहलवानों ने कार का पीछा करके किशोरी को मुक्त करा लिया था। बाद में कोतवाली में किशोरी की मां ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले में किशोरी के अपहरण के प्रयास व युवकों के साथ मारपीट करने के आरोप में पांच युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, कैैैैराना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आया एक युवक किशोरी को बहला फुलाकर ले गया। किशोरी के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।