फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाइक टकराने पर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, पथराव

बाइक टकराने पर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, पथराव

Sun, 16 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
बाइक टकराने पर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, पथराव
कांधला। बाइक की साइड लगने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी सलमान अपने चाचा बाबू के साथ शनिवार दोपहर बाइक से बाजार जा रहा था। मोहल्ला खैल में ही बाइक की साइड तस्लीम को लग गई। इस पर दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। तब मोहल्ले के लोगों के बीच बचाव करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद दोनो पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और पथराव हुआ। जिससे अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर कांधला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा करने वालों को हल्का बल प्रयोग करके तितर-बितर किया। मारपीट में एक पक्ष से सलमान व बाबू और दूसरे पक्ष से तस्लीम व कालू घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार कराया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनो ओर से तहरीर मिली है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed