फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप

पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप

Thu, 06 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप
थानाभवन। क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी कुछ ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए पुलिस पर एक घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गांव निवासी मंतलेश पत्नी सुखपाल और अन्य ग्रामीण बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। शिकायत करते हुए कहा कि उनका गांव के ही एक पक्ष के साथ झगड़ा हुआ था। जिसका पंचायत द्वारा फैसला भी करा दिया गया था। आरोप है कि पांच सितंबर की रात को थाना पुलिस उनके घर आई। उस समय घर में सिर्फ महिलाएं व बच्चे थे। आरोप है कि उसी समय पुलिस ने पहले तो उनके ऊपर बाइक चोरी करने का झूठा आरोप लगाया और फिर महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए घर का सारा सामान बिखेर दिया। पीड़ित पक्ष ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। मौके पर रीना, ज्ञानो, फुल्लो, ईश्वरी, ओमवती, सुनीता, जगवीरी, राकेश, सुषमा, बेबी, सरोज, धर्मवीरी, रामबीर, ब्रह्मजीत सिंह, भोपाल सिंह, नानू, सुखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed