{"_id":"5b6896b64f1c1b75568b5a9e","slug":"121533580982-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पे-चप्पे पर चौकसी, फिर भी चोर सक्रिय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चप्पे-चप्पे पर चौकसी, फिर भी चोर सक्रिय
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
नगर में 15 एलईडी चोरी
शामली। हरियाणा के जिला सोनीपत के गांव बिचपड़ी निवासी कांवड़िया सुनील हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव लौट रहा था। वह बाबरी क्षेत्र में एक शिविर के पास पहुंचा तो किसी ने उसके बैग से उसका आईफोन चोरी कर लिया। सोमवार को एसटी तिराहे से कलक्ट्रेट की तरफ लगाई गई एलईडी में से 15 लाइटें चोरी कर ली गई है। एडीएम केबी सिंह को शिकायती पत्र देकर ठेकेदार ने कार्रवाई की मांग की है। उधर आरोपी चोर सीसीटीवी की फुटेज में सामने आए है। इसके अलावा मोहल्ला शांतिनगर निवासी मनोज बाइक से रविवार की रात हनुमान धाम पर आया हुआ था। वहां से उसकी बाइक चोरी मिली। गांव कुरमाली निवासी देवेंद्र की भी बाइक चोरी हो गई। एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है, जल्द ही इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी