फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बिल जमा न करने पर छह पर मुकदमा दर्ज

बिल जमा न करने पर छह पर मुकदमा दर्ज

Fri, 20 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बिल जमा न करने पर छह पर मुकदमा दर्ज
थानाभवन।
विज्ञापन

विद्युत निगम ओर से दिए जा रहे बार-बार नोटिस के बावजूद बिल जमा न करने पर अवर अभियंता की ओर से जलालाबाद के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि अवर अभियंता आलोक कुमार की तहरीर के बाद अब्दुल निवासी मोहल्ला दोस्त, राशिद निवासी खरादियान, अयूब निवासी अलीहसन, समीम, वसीम निवासी मोहम्मदीगंज व तेज सिंह निवासी रामरतन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मारपीट में दो गिरफ्तार
थानाभवन। एक सप्ताह पूर्व घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र यादव ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी निवासी सादिल पुत्र शोकीन ने तहरीर देकर बताया था कि पुरानी रंजिश के चलते एजाज व समीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर मारपीट कर दी थी। बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


छात्रों का झगड़ा, दो की हालत गंभीर
थानाभवन।
क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी नितिन पुत्र सतीश कक्षा 11 व आकाश पुत्र जितेंद्र कक्षा 12 का छात्र हैं। दोनों कस्बे के लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। बुधवार को दोनों युवक बस में बैठकर कस्बे में पढ़ाई करने आ रहे थे। उसी समय भनेड़ा गांव के छात्रों से दोनों की एक दूसरे को पैर लगने से झगड़ा हो गया। इस दौरान बाकी सवारियों ने दोनों पक्षों का बीच-बचाव कर दिया; आरोप है कि बृहस्पतिवार को भनेड़ा के छात्रों ने चरथावल बस स्टैंड पर बस की इंतजार में खड़े आकाश व नितिन पर हमला बोल दिया। इस दौरान धारदार हथियार से हमला करने पर आकाश का सिर फट गया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग मौके पहुंचे तो युवक मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन दोनों घायल छात्रों को लेकर थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि घायल छात्रों का मेडिकल करा दिया गया है। अब परिजनों की ओर से तहरीर देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed