फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चाचा ने भतीजों पर चाकू से हमला किया

चाचा ने भतीजों पर चाकू से हमला किया

Sat, 14 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
चाचा ने भतीजों पर चाकू से हमला किया
झिंझाना। गांव टपराना में शुक्रवार को नसीम और सनव्वर की अपने चाचा के साथ रुपये के लेनदेन पर कहासुनी के बाद गाली गलौज हो गई। आरोप है कि चाचा सराजू ने दोनों युवकों पर चाकू से प्रहार कर दिए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। घायल नसीम और सनव्वर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर उपचार दिलाया। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन



ट्रक की टक्कर से पांच लोग घायल
झिंझाना। कदमा पुत्र दयाचंद निवासी बुच्चाखेड़ी पिकअप में अपने परिवार की महिलाओं को लेकर झिंझाना के गांव टोड़ा रिश्तेदारी में तेरहवीं से लौट रहे थे। झिंझाना कस्बा में बिड़ौली बस स्टैंड के निकट सामने से आए ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नेे घायलों को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में कदमा, धर्मेंद्र, सरोज, जगबीरी, प्रेमो और सन्नो घायल हो गए। पिकअप चालक आबिद निवासी कैराना ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ झिंझाना थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed