{"_id":"5b2fe9cb4f1c1b13358b8854","slug":"121529866699-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कमाई से अर्जित की संपति होगी अब जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध कमाई से अर्जित की संपति होगी अब जब्त
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। एसपी देवरंजन वर्मा और एएसपी श्लोक कुमार ने रविवार को सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान गंभीर केसों के संबंध में एसओ से जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि जिले में जितने भी गुंडा तत्व है, उनकी संपत्ति की जांच कराई जाए।
रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आयोजित बैठक में एसपी देवरंजन वर्मा ने थानावार गंभीर केसों की समीक्षा की। कितने केसों में अभी तक चार्जशीट दाखिल की गई और कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया? थानाध्यक्षों से इसकी जानकारी ली। एसपी ने कहा कि जिले में जितने भी गैंगस्टर और जिलाबदर तथा सीरियस क्राइम से जुड़े लोग है, उनकी सूची तैयार कर ली जाए। इसके बाद इन सभी की आय की जांच करा ली जाए और श्रोत्र का आंकलन किया जाये। यदि किसी की संपत्ति अवैध तरीके से कमाई गई है, कार्रवाई करते हुए जब्त भी कर लिया जाए। इस मामले पर नजर रखने के लिए उन्होंने एएसपी श्लोक कुमार को जिम्मेदारी सौंपी। एएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को कहा कि यदि इन मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को लंबित विवेचनाओं को खत्म करने और वांछितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिले के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।