फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युनिसेफ के बीएमसी का गला गिरेबान पकड़कर दफ्तर से खींचा

युनिसेफ के बीएमसी का गला गिरेबान पकड़कर दफ्तर से खींचा

Sun, 04 Feb 2018 01:33 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
युनिसेफ के बीएमसी का गला गिरेबान पकड़कर दफ्तर से खींचा
शामली/कैराना। एएनएम पत्नी के कार्य की मॉनिटरिंग करने पर उसके पति ने यूनिसेफ के बीएमसी (ब्लॉक मोबिलाइजेशन कोआर्डिनेटर) के कार्यालय में घुसकर उसका गिरेबान पकड़ लिया और सरकारी कार्यालय से बाहर खींचते हुए गला दबाकर हत्या की कोशिश की। डाक्टरों के मौके पर आ जाने से आरोपी मौके से धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत कैराना कोतवाली पुलिस को की है।
विज्ञापन

यूनिसेफ के लिए कैराना में काम कर रहे बीएमसी अवनीत शेखर ने कोतवाली प्रभारी कैराना को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपने सीएचसी स्थित अपने कार्यालय में बैठा हुआ था। इसी दौरान एक एएनएम का पति अपने साथियों के साथ शराब के नशे में धुत्त होकर वहां पहुंचा और पत्नी के कार्य में हस्तक्षेप करने पर धमकी देते हुए उसका गिरेबान पकड़ लिया। कार्यालय पर बाहर खींच कर उसका गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश की। शोर शराबा सुनकर अन्य डाक्टर वहां आ गए और उन्होंने बमुश्किल उसे बचाया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। कैराना कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी सुनील दत्त का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही बताया कि देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास भी चल रहे थे।
विज्ञापन

उधर, बीएमसी की हत्या की कोशिश से अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार को यह मामला सीएमओ डाक्टर राजकुमार के संज्ञान में भी पहुंच गया। उन्होंने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed