फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   काजीवाड़ा में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

काजीवाड़ा में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

Sun, 04 Feb 2018 01:57 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
काजीवाड़ा में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव
काजीवाड़ा में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव
विज्ञापन

शामली। मोहल्ला काजीवाड़ा में मामूली बात पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंड़ों से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी अभद्रता की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

काजीवाड़ा में रईस व समीर पक्ष में किसी बात को लेकर कई दिनों से झगड़ा चला आ रहा है। शनिवार शाम दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और पथराव हो गया। मोहल्ले में पथराव की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस के एसएसआई सत्यपाल सिंह, एसआई सत्यनारायण दहिया पुलिस फोर्स के साथ मोहल्ले में पहुंच गए। इस दौरान पुलिस के साथ भी कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी, लेकिन पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को दौड़ा लिया। इस दौरान दो हमलावरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और कोतवाली में ले आई। एसएसआई सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस के साथ भी अभद्रता की। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed