फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   उधारी का तकादा किया तो युवक के साथ मारपीट

उधारी का तकादा किया तो युवक के साथ मारपीट

Wed, 09 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
उधारी का तकादा किया तो युवक के साथ मारपीट
कैराना।
विज्ञापन

गांव मन्ना माजरा निवासी इंतजार ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक युवक पर 10 हजार रुपये उधार थे। तकादा करने की रंजिश के चलते आरोपी ने अपने पांच-छह साथियों के साथ उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के शमीम ने भी तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रजिंश के चलते इंतजार व उसके साथियों ने घर में घुसकर मारपीट की। जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किए। पुलिस ने दोनों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।


संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला
कैराना। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि सहारनपुर निवासी उसकी भांजी का निकाह छह माह पूर्व हुआ था। 20 दिन पहले भांजी उसके घर रहने के लिए कैराना आई थी। दो अगस्त की सुबह उसकी भांजी संदिग्ध परिस्थितियाें में घर से लापता हो गई। सब जगह उसको तलाश किया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed