फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अंतरजनपदीय गैंग का शातिर लुटेरा गिरफ्तार, दूसरा फरार

अंतरजनपदीय गैंग का शातिर लुटेरा गिरफ्तार, दूसरा फरार

Mon, 21 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
अंतरजनपदीय गैंग का शातिर लुटेरा गिरफ्तार, दूसरा फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली और क्राइम ब्रांच की टीम ने अकेली महिलाओं के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गैंग एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को शामली में पिछले महीने बैंक शाखा प्रबंधक समेत दो महिलाओं से लूट की घटना में शामिल होने का दावा करते हुए एक बाइक, दो मोबाइल, 16 हजार रुपये और एटीएम कार्ड आदि सामान बरामद किया है।
सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अजय कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि रविवार रात कोतवाली के उप निरीक्षक जयकिशोर पुलिस और स्वाट टीम के साथ भिक्की मोड़ माजरा रोड पर चेकिंग कर रहे थे। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि गुरुद्वारा रेलवे फाटक की तरफ से बाइक पर दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। इसके कुछ समय बाद उन्हें बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान एक बदमाश पकड़ में आ गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश का नाम फरार्जुरहमान निवासी मोहल्ला नोमियान बघरा थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर है। जबकि फरार बदमाश उसी मोहल्ले का तंजीम है। बदमाश के कब्जे से एक बाइक, दो मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, 16 हजार रुपये और एक तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गया बदमाश शामली में पिछले महीने 12 दिसंबर को बुढ़ाना रोड पर रेलवे फाटक के निकट नर्सिंगहोम में नर्स का काम करने वाली कविता निवासी रेलपार से एक लाख रुपये लूटने और 19 दिसंबर को विजय और अजंता चौक के बीच काकानगर में रहने वाली सर्व यूपी ग्रामीण बैंक टिटौली की शाखा प्रबंधक सुमन रानी का पर्स लूटने की घटना में शामिल रहा है। शाखा प्रबंधक उस समय मेरठ जाने के लिए पैदल रोडवेज बस स्टैंड पर जा रही थीं। पर्स में नौ हजार रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड और दो मोबाइल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को बनाते थे निशाना
शामली। एसपी ने बताया कि पकड़े गया बदमाश पिछले करीब एक साल से शामली में किराये का मकान लेकर रह रहा था। यह गैंग मुख्य रूप से अकेली महिलाओं को अपना टारगेट बनाता था। पूछताछ में पता चला है कि गैंग के बदमाश जिला बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद के लोनी में एक साल पहले कई महिलाओं से पर्स और मोबाइल लूटने की घटना में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed