{"_id":"5bc23338bdec226947534481","slug":"11539453752-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में बेहोश पड़ा मिला बालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में बेहोश पड़ा मिला बालक
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में बेहोश पड़ा मिला बालक
बाबरी। क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा में घर के बाहर खेल रहा बालक लापता हो गया। परिजनों ने तलाश किया, तो वह एक खेत में बेहोश पड़ा मिला तथा घायल था। आशंका है कि बालक को अगवा कर कुकर्म करने के बाद खेत में फेंक दिया गया। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार दोपहर 11 बजे पांच वर्षीय बालक अपनी बहन के साथ मकान के पास ही गली में खेल रहा था। इसी दौरान वह दोनों लापता हो गए। परिजनों ने तलाश किया, तो कुछ देर बाद ही बालिका घर लौट आई, लेकिन बालक नहीं लौटा। बालिका ने परिजनों को बताया कि उसका भाई गन्ने के खेत में पड़ा है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो खेत में बालक बेहोश मिला। इसके बाद बालक को लेकर परिजन बाबरी थाने पहुंचे। परिजनों ने बच्चे के साथ कुकर्म होने की आशंका जताई है। पुलिस ने बालक को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजकर जांच प्रारंभ कर दी है।