{"_id":"6aff5068acc166b61608bd99","slug":"out-of-control-dumper-truck-a-night-time-outing-turns-into-a-final-journey-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1026-1026066-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बेकाबू डंपर...रात की सैर बनी आखिरी सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बेकाबू डंपर...रात की सैर बनी आखिरी सफर
विज्ञापन
मुरादनगर। मां से टहलकर लौटने और फिर साथ खाना खाने का वादा करके घर से निकला गौरव शायद यह नहीं जानता था कि रात की सैर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगी। बुधवार रात हुसैनपुर-रेवड़ा रेवड़ी मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने 19 वर्षीय बीटेक छात्र गौरव त्यागी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल गौरव सड़क किनारे खेत में जा गिरा। करीब डेढ़ घंटे तक वह जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। बाद में ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, हुसैनपुर गांव निवासी जयदीप त्यागी प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनका बेटा गौरव आरकेजीआईटी कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। बुधवार रात करीब 8:20 बजे गौरव ने मां बबीता से टहलकर आने और फिर खाना खाने की बात कही। इसके बाद वह घर से निकल गया। वह हुसैनपुर-रेवड़ा रेवड़ी मार्ग पर पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गौरव सड़क किनारे खेत में जा गिरा। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायल गौरव खेत में पड़ा रहा। घर से निकले बेटे के लौटने का इंतजार कर रहे परिजनों को हादसे की जानकारी तक नहीं थी। करीब डेढ़ घंटे बाद दूसरे गांव के कुछ लोगों ने खेत में युवक के पड़े होने की सूचना हुसैनपुर गांव में दी। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गौरव को मोदीनगर के निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि मृतक के भाई अभिषेक की तहरीर पर डंपर चालक अरमान निवासी खैराजपुर गांव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एनडीए की परीक्षा दो बार पास की
गौरव पढ़ाई में होनहार था। परिजनों के अनुसार उसने दो बार एनडीए की परीक्षा पास की थी, लेकिन इंटरव्यू में सफल नहीं हो सका। देश की सेवा करने का उसका सपना पूरा नहीं हो पाया तो वह बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि बेटा पढ़-लिखकर अपना भविष्य संवारेगा, लेकिन एक सड़क हादसे ने उनके सारे सपनों पर विराम लगा दिया। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मां बबीता का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके लिए यह स्वीकार करना मुश्किल है कि कुछ देर में लौटने और साथ खाना खाने की बात कहकर निकला बेटा अब कभी घर नहीं आएगा।