फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हमले में दो नामजद सहित दस पर मुकदमा

हमले में दो नामजद सहित दस पर मुकदमा

Sun, 09 Sep 2018 11:35 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
हमले में दो नामजद सहित दस पर मुकदमा
थानाभवन (शामली)। कस्बा जलालाबाद में शनिवार को दुकानदार पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो नामजद सहित दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला खैरादियान निवासी फरमान इलाही पुत्र करम इलाही ने तहरीर देकर बताया कि उसने जमीर पुत्र फैज से 40 साल पूर्व कस्बा जलालाबाद में कुछ भूमि किराए पर ली थी। आरोप है कि कस्बे के ही डॉक्टर खालिद रहमानी उक्त भूमि पर कब्जा करना चाहता है। इसके लिए शनिवार को डाक्टर खालिद ने अपने बहनोई इरशाद निवासी देवबंद और आठ अज्ञात लोगों को बुलाया और दुकान पर पहुंचकर उस पर हमला कर दिया। जिसमें फरमान और उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार डॉक्टर खालिद रहमानी, इरशाद व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed