फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शातिर ने व्यापारी के पुत्र के खाते से निकाली रकम

शातिर ने व्यापारी के पुत्र के खाते से निकाली रकम

Sun, 22 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
शातिर ने व्यापारी के पुत्र के खाते से निकाली रकम
व्यापारी के पुत्र के खाते से निकाली रकम
विज्ञापन

झिंझाना।
व्यापारी के पुत्र के खाते से धोखाधड़ी कर 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीडित व्यापारी ने अज्ञात में आरोपी के खिलाफ थाना झिंझाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कस्बा झिंझाना निवासी व्यापारी विशाल गोयल ने अपने पुत्र दिव्यांशु (12) का बचत खाता पंजाब नेशनल बैंक शाखा झिंझाना में खुलवाया हुआ है। उसके नाम पर छोटी छोटी बचत से खाते में 84 हजार रुपये जमा किए। शुक्रवार को खाते की स्टेटमेंट निकलवाई तो उसमें महज 1600 रुपये बैलेंस आया। विशाल गोयल ने बैंक शाखा कर्मियों से इसकी शिकायत की, तो पता चला कि उनके बेटे के खाते से एटीएम कार्ड के जरिये 20 मार्च से 13 अप्रैल तक दस दस हजार रुपये करके आठ बार में 82,400 रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित विशाल गोयल ने बताया कि नाबालिग होने के कारण उसके पुत्र का एटीएम कार्ड नहीं बन पाया था, बावजूद उसके खाते से एटीएम के जरिये नकदी निकाल ली गई। उधर, बैंक शाखा प्रबंधक एसके गोयल ने बताया कि दिव्यांशु के खाते से भगवानपुर रुड़की (उत्तराखंड) के एटीएम से नकदी निकाली गई। जांच कराई जा रही है कि इस खाते का एटीएम कार्ड कहां से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed