{"_id":"5ad4f4674f1c1b9b098b4e6d","slug":"11523905639-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई मुकदमों में वांछित चल रहा शातिर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई मुकदमों में वांछित चल रहा शातिर पकड़ा
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वांछित आरोपी को जेल भेजा
कांधला।
पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान वांछित बदमाश को एक पिस्टल तथा सात कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
पुलिस रविवार रात कांधला घसौली रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने कांधला की ओर से आ रहे एक युवक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे हिरासत में ले लिया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक अवैध पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम सुमित पुत्र प्रमोद निवासी घसौली बताया है। सुमित पर कांधला थाने के साथ ही कई अन्य थानों पर संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसकी पुलिस को पिछले काफी दिनों से तलाश थी। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा युवक अपराधी है उससे अवैध पिस्टल बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया है।