{"_id":"5ad397984f1c1b84098b4c38","slug":"11523816344-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का आरोपी हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी का आरोपी हिरासत में
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
चोरी का आरोपी हिरासत में
कांधला।
चोरी की वारदात का सीओ ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी से माल बरामद कर उसका चालान कर दिया।
शनिवार रात बदमाशों ने कस्बे के बाई पास रोड स्थित आसिफ की सेटरिंग की दुकान है। देर रात बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़कर वहां से लोहे की कई दर्जन प्लेट चोरी कर ली थी। वारदात को लेकर पीड़ित ने रविवार को अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने घटना के कुछ घंटों के बाद ही अहम सुराग हाथ लगने पर एक युवक को हिरासत में ले लिया था। रविवार शाम के समय सीओ कैराना ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने पूरा राज उगल दिया युवक ने बताया कि उसने चोरी की गई लोहे की प्लेटें बुढ़ाना रोड स्थित जंगल में छिपाई है। युवक की निशानदेही पर पुलिस ने प्लेटें व दुकान से चोरी किया गया मोबाइल युवक से बरामद कर उसका चलान कर दिया है।