{"_id":"5abe80504f1c1bb4618b48b4","slug":"11522434128-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल के साथ कराई मुनादी, कुर्की का नोटिस चस्पा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढोल के साथ कराई मुनादी, कुर्की का नोटिस चस्पा किया
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में सवा साल पूर्व डकैती डालने के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंतजार के गांव तितरवाडा स्थित मकान पर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया। इस दौरान पुलिस ने ढोल के साथ गांव में मुनादी भी कराई और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इंतजार ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया, तो उसके घर की कुर्की कर ली जाएगी।
शुक्रवार को बुढ़ाना कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार, महिला उपनिरीक्षक सुनीता त्यागी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ कैराना कोतवाली में आमद दर्ज कराई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव तितरवाड़ा में पहुंचकर डकैती के आरोपी इंतजार उर्फ इंती के मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा कराया। इस दौरान पुलिस ने ढोल बजवाकर गांव में घूमकर मुनादी भी कराई। उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि जनवरी 2017 को बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में डकैती हुई थी, जिसमें छह लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। वारदात को फुरकान गिरोह ने अंजाम दिया था। इसमें फुरकान का भाई इंतजार और अनीस भी आरोपी हैं। फुरकान को तीन माह पूर्व बुढ़ाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान मार दिया गया था, जबकि इंतजार और अनीस फरार चल रहे हैं। तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।
उन्होंने बताया कि फरार आरोपी इंतजार को गिरफ्तार करने के लिए काफी प्रयास किया गया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। इसके बाद न्यायालय से अनुमति मिलने पर आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। यदि इसके बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ अथवा न्यायालय में सरेंडर नहीं किया, तो न्यायालय से अनुमति मिलने पर आरोपी के मकान की कुर्की कर ली जाएगी।