{"_id":"5a7615ad4f1c1b88268b8462","slug":"11517688237-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के मकान का ताला तोड़कर डाल लिया अपना ताला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के मकान का ताला तोड़कर डाल लिया अपना ताला
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया
शामली। थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव ढिंढाली निवासी नीतू सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2015 में हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों से उसका विवाद है, लेकिन वह अभी अपनी ससुराल में ही रह रही है। आरोप है कि शनिवार को वह परिवार परामर्श केंद्र पर आई हुई थी। उसी दौरान उसको पता चला कि उसके मकान में दो युवक घुसे हुए हैं। पीड़िता ने डायल-100 पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर डायल-100 पुलिस गांव में पहुंची और घर में घुसे दो युवकों को हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसको घर से निकालने के लिए उसके कमरे पर लगे ताले को तोड़कर वहां पर दूसरा ताला लगा दिया।