{"_id":"5cdc5402bdec220708713e92","slug":"111557943298-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्या ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचा पर लगाया अभद्रता का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रधानाचार्या ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचा पर लगाया अभद्रता का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानाचार्या ने लगाया अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
कैराना। एक कन्या इंटर कालेज की कार्यवाहक प्रधानाचार्या ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर कक्ष में घुसकर बदसलूकी करने का आरोप लगाया। इस मामले में प्रधानाचार्या ने कर्मचारी के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी है। बुुधवार को एक कन्या इंटर कॉलेज की कार्यवाहक प्रधानाचार्या ने बताया कि वह अपने कक्ष में बैठी हुई कार्य कर रही थी। आरोप है कि कालेज में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी वहां पहुंच गया। और उनके साथ में बदसलूकी करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। प्रधानाचार्या का कहना है कि आरोपी ने मारपीट की भी कोशिश की। विरोध किया तो उन्हें एससी एसटी एक्ट की कार्रवाई कराने की धमकी दी। प्रधानाचार्या ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।