फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ठगने का आरोप

विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ठगने का आरोप

Wed, 08 May 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ठगने का आरोप
विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी तहसीम ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसे रोजगार दिलाने के लिए मोहल्ले के एक युवक ने दुबई में नौकरी लगवाने की बात कहते हुए एक लाख रुपये का खर्च बताया। उसने युवक को लोगों से उधार लेकर 75 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद उसे दो साल के लिए के लिए दुबई भेज दिया गया। दुबई कुछ दिनों तक रहने के बाद वहां पर उसे मजदूरी का काम दिया गया और कुछ दिन के बाद वहां से निकाल दिया गया। जब उसने कहा कि उसे दो साल के लिए भेजा गया है तो उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। उसने घर लौटकर आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग दिल्ली, आयुक्त सहारनपुर, आदि को भेजकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed