फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   --रात में खंभों पर केबिल डालकर की जारी थी बिजली चोरी, 42 उपभोक्तों के पकड़ी बिजली चोरी, थाने में दी तहरीर

--रात में खंभों पर केबिल डालकर की जारी थी बिजली चोरी, 42 उपभोक्तों के पकड़ी बिजली चोरी, थाने में दी तहरीर

Sat, 09 Mar 2019 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
--रात में खंभों पर  केबिल डालकर की जारी थी बिजली चोरी, 42 उपभोक्तों के पकड़ी बिजली चोरी, थाने में दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। विद्युत निगम की टीम ने सुबह के समय कैराना और ऊन कस्बे में छापेमारी अभियान चलाकर 42 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है।
विद्युत वितरण खंडों को जानकारी मिल रही थी कि रात में कैराना और ऊन कस्बों में केबिल डालकर बिजली चोरी की जारी है। सुबह होते ही केबिल खंभों से हटा दिए जाते हैं। सुबह के समय बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम के अफसरों और विजिलेंस की संयुक्त टीम गठित की गई। विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि टीम ने पुलिस के साथ कैराना के राजेंद्र कालोनी, बेगमपुरा, आलखुर्द में शुक्रवार सुबह छापा मारा। जिससे बिजली चोरी करने वालों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

छापेमारी में कैराना राजेंद्र कालोनी निवासी नसीम, नासिर, सुरेश, बेगम पुरा निवासी शमीम, आरिफ आलखुर्द निवासी इकराम, वाजिद के घरों में बिजली चोरी पाई गई। उधर, ऊन कस्बे में छापेमारी के दौरान 34 उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। इनके खिलाफ भी तहरीर दे दी गई है। छापेमारी अभियान की टीम में विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता राजपाल रघुवंशी, एसडीओ कैराना, ऊन व पुलिस बल विजिलेंस के अफसर मौजूद रहे। उधर, एसई सुुनील कपूर ने बताया कि विद्युत निगम का बकाया बिजली भुगतान समय पर अदा करें। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed