{"_id":"5c797c4bbdec22739b06b78d","slug":"111551465547-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों की तलाश में पुलिस कर रही भागदौड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों की तलाश में पुलिस कर रही भागदौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। पिछले एक माह में गढ़ीपुख्ता और थानाभवन थाना क्षेत्र में हुई करीब पांच चोरी की वारदातों के खुलासे करने के लिए पुलिस की भागदौड़ जारी है। पुलिस ने तीन-चार संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। माना जा रहा है कि पुलिस शनिवार को चोरी की वारदातों का खुलासा कर सकती है।
करीब एक पखवाड़े पूर्व क्षेत्र के गांव हिंड से चोरों ने एक भैंसा चोरी कर लिया था। एक माह पहले चोरों ने सामुदायिक चिकित्सालय से संबद्ध हिंड स्थित क्षय रोग चिकित्सालय से कंप्यूटर सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। कुछ दिन पूर्व गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के एक टॉवर से चोरों ने कई बैटरी चोरी कर ली थी। एक सप्ताह पहले चोरों ने क्षेत्र के गांव मरगूबगढ़ स्थित प्राथमिक स्कूल से चोरों ने चार सिलिंडर चोरी कर लिए थे। इन मामलों में पुलिस ने तीन से चार लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस अभी पूछताछ की बात स्वीकार कर रही है, लेकिन सूत्रों की माने तो पुलिस ने लगभग इन सभी चोरियों का खुलासा करने की तैयारी कर ली है। शनिवार को पुलिस सभी चोरियों का खुलासा करेगी। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि पुलिस कुछ मामलों में अभी पूछताछ कर रही है। शीघ्र ही कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।