फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जमीन नहीं छोड़ने पर दी धमकी

जमीन नहीं छोड़ने पर दी धमकी

Tue, 20 Mar 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
जमीन नहीं छोड़ने पर दी धमकी
कैराना (शामली)। गांव मामौर निवासी किसान कामिल ने तहरीर देकर बताया कि उसने पांच फरवरी 2017 में मवी अहतमाल काकौर निवासी मुमताज से नौ लाख रुपये में खरीदी थी। बैनामा कराने के साथ ही मालिक ने उन्हें उक्त भूमि पर कब्जा भी दे दिया था। 17 मार्च की शाम पांच बजे जब वह खेत में काम कर रहा था, तभी तितरवाडा निवासी युवक अपने दो-तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और उपरोक्त भूमि को अपना बताते हुए कब्जा छोड़ने के लिए कहा। मुमताज ने इस जमीन का बैनामा उसके नाम कर रखा है। आरोप है कि भूमि खाली नहीं करने पर वहां बोई गई फसल को नष्ट करने की धमकी दी गई। बाद में कामिल ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से पूरे मामले की जानकरी कराई, तो पता चला कि पूर्व मालिक ने उसकी भूमि का फर्जी तरीके से बैनामा उनके नाम भी कर दिया है, जबकि भूमि की खरीद-फरोख्त का पूर्ण अधिकार बैनामा के आधार पर केवल उसी को है। पीड़ित ने धोखाधड़ी व फर्जी बैनामा कराने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विपक्षीगण के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed