फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five-inch iron rod pierces laborer's forehead; he dies

Ayodhya News: मजदूर के माथे में पांच इंच घुसा सरिया, मौत

Sun, 18 Oct 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 18 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Five-inch iron rod pierces laborer's forehead; he dies
46-चौरासी कोसी परिक्रमा के इसी स्थान पर चपेट में आने के बाद एक युवक की हुई मौत।-संवाद
अमानीगंज। निर्माणाधीन 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर रविवार शाम हुए हादसे में 35 वर्षीय मजदूर की जान चली गई। मंझनपुर स्थित मुड़कटी बाबा देवस्थान के पास फ्लाईओवर निर्माण के दौरान करीब 12 एमएम मोटी सरिया मजदूर बृज किशोर के माथे में घुस गया। सरिया करीब पांच इंच तक माथे में धंस गया। साथी मजदूर आननफानन में उसे सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, कुमारगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के छूदा गांव का निवासी था। वह महज छह दिन पहले ही मजदूरी करने यहां आया था। मध्य प्रदेश के लेबर ठेकेदार सिद्धू के अनुसार, रविवार शाम करीब पांच बजे प्रेशर मशीन की मदद से गार्डर में सरिया डाला जा रहा था। इसी दौरान प्रेशर मशीन काम करना बंद कर दिया। प्रेशर अधिक होने के कारण सरिया गार्डर के दूसरे सिरे पर खड़े बृज किशोर में माथे में जा घुसा। माथे से मांस का लोथड़ा बाहर निकल आया। माथे में करीब पांच इंच तक सरिया धंसी देखकर मौके पर मौजूद मजदूर सहम गए। कुछ मजदूर मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने हिम्मत जुटाते हुए बृज किशोर के माथे से सरिया बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

84 कोसी परिक्रमा मार्ग का निर्माण करा रही कालूवाला कंपनी के मैनेजर मनोज कुमार राना ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
सीओ मिल्कीपुर पीयूष ने बताया कि मृतक के मामा को घटना की सूचना दे दी गई है। बृज किशोर के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट नहीं पहने था मजदूर
हादसे के वक्त मजदूर हेलमेट नहीं पहन रखा था। ऐसे में निर्माण स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने और उनके इस्तेमाल को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कितनी गंभीरता से निभाई जा रही थी, इसकी जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed