{"_id":"5aa95d1c4f1c1b27088b52a3","slug":"111521048860-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो दवाई पिलाने गई आशा के साथ मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोलियो दवाई पिलाने गई आशा के साथ मारपीट
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पोलियो खुराक पिलाने गई आशा से मारपीट
कैराना (शामली)। गांव झाड़खेड़ी में पोलियो खुराक पिला रही आशा के गांव के ही दंपति ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर दी। पीड़िता ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कैराना क्षेत्र के ग्राम झाड़खेड़ी निवासी पूनम सैनी गांव में ही आशा के पद पर तैनात है। बुधवार दोपहर पूनम अपनी तीन साथियों के साथ गांव में बच्चों को डोर टू डोर पहुंचकर पोलियो की दवाई पिला रही थी। इसी दौरान रंजिश के चलते गांव के ही एक दंपति ने पूनम के साथ गाली गलौज की और विरोध करने पर मारपीट कर दी। पूनम ने अपने पति के साथ कैराना कोतवाली पहुंचकर आरोपी दंपति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।