फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गांव घूमते मिले जिला बदर, पुलिस ने पकड़े

गांव घूमते मिले जिला बदर, पुलिस ने पकड़े

Sun, 12 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
गांव घूमते मिले जिला बदर, पुलिस ने पकड़े
शामली/कैराना।
विज्ञापन

जिले में पुलिस ने शनिवार को जिला बदर के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान जिला बदर अपने गांव में घूमते हुए मिले तो कोई घर में सोता हुआ मिला। कैराना, बाबरी और थानाभवन पुलिस ने तीन जिलाबदर को गिरफ्तार कर लिया।

कैराना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि गांव गन्दराउ निवासी नासिर पुत्र असरा गुंडा एक्ट में निरुद्ध था। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण आरोपी को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया था। उधर सूचना मिल रही थी कि वह जिला बदर होने के बाद भी गांव में घूम रहा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार सुबह उसको गांव में छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। उधर बाबरी पुलिस ने जिला बदल चल रहे प्रमोद पुत्र भोपाल निवासी बंतीखेड़ा थाना बाबरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज है, जिसके बाद उनको जिला बदर किया था। पुलिस के आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थानाभवन निवासी पुलिस ने शुक्रवार को मंजूरा पुत्र अलिहसन निवासी ग्राम भसावी थाना थानाभवन जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ गोवध अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। जिसके बाद उसको जिला बदर किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भी गुंडाएक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed