{"_id":"59b040ba4f1c1be57f8b46dc","slug":"111504723130-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊन- झिंझाना मार्ग पर बदमाशों ने मचाई लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऊन- झिंझाना मार्ग पर बदमाशों ने मचाई लूटपाट
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
क्षेत्र में ऊन-झिंझाना मार्ग पर गांव ढिंढाली के निकट एक दर्जन बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। बदमाशों ने 102 एंबुलेंस के चालक और ईएमटी से नकदी लूटी तथा विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, एक बाइक सवार और ट्रैक्टर चालक से भी लूटपाट की गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिग की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
मंगलवार रात बदमाशों ने ऊन- झिंझाना मार्ग पर गांव ढिंढाली के निकट गंगोह निवासी ट्रैक्टर चालक को पीटकर नकदी लूटी। इसके बाद बाइक सवार ऊन निवासी युवक को पीटकर उससे नकदी लूटी गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही 102 एंबुलेंस को भी बदमाशों ने रोक लिया। एंबुलेंस चालक सोनबीर और ईएमटी प्रदीप यादव से लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने प्रदीप को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों से 1800 रुपये नकदी लूटकर बदमाश फरार हो गए। इसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। घायल ईएमटी प्रदीप को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।