{"_id":"59ada1714f1c1b42738b5199","slug":"111504551281-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर किशोरी से दुराचार
झिंझाना।
घर में घुसकर युवक ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर दिया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।
झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के परिजन सोमवार सुबह मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। बताया जाता है कि इसी दौरान गंगोह निवासी युवक घर में घुस गया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचा दिया, जिसके बाद मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर झिंझाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर किशोरी के परिजन भी पहुंच गए। मामले में किशोरी की मां ने थाना झिंझाना में आरोपी जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर उसको मेडिकल के लिए भेज दिया है।