फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रधान के घर पर हमले के दो आरोपी दबोचे

प्रधान के घर पर हमले के दो आरोपी दबोचे

Thu, 24 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के घर पर हमले के दो आरोपी दबोचे
कांधला।
विज्ञापन

रंजिश के चलते प्रधान के घर में घुसकर हमला करने के मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास में लगी हुई है।

कांधला थाना क्षेत्र के गांव माल्हीपुर में चुनावी रंजिश के चलते मंगलवार को प्रधान के घर में घुसकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। हमले में प्रधान पति मैसर और उसका भाई नदीम गोली लगने से घायल हो गया था। इसके बाद हमलावर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। प्रधान के पति मैसर ने आरोपी सरवेज, आजम, असमीर, दिलावर, शमशेर, फिरोज और आशू को नामजद करते हुए कांधला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि वारदात के बाद से ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम जुट गई। देर रात आरोपी सरवेज और आजम को उनके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार दोपहर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed