{"_id":"599c7b004f1c1b81028b4788","slug":"111503427328-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल्हीपुर में प्रधान के घर पर हमला, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माल्हीपुर में प्रधान के घर पर हमला, फायरिंग
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
कांधला (शामली)।
चुनावी रंजिश में प्रधान के घर में घुसकर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस दौरान हुए प्रधान के पति और उसका भाई गोली लगने से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने सात लोगों को नामजद कर कांधला थाने में तहरीर दी हैै। पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव माहल्लीपुर निवासी नुशरत पत्नी मैसर ग्राम प्रधान है। पीड़ित पक्ष के अनुसार चुनाव के समय से पूर्व प्रधान पक्ष के आजम व अन्य उनके परिवार के लोगों से रंजिश रखते हैं। पूर्व में भी कई बार इसी रंजिश को लेकर दोनो पक्षों के लोग आमने-सामने आ चुके हैं। मंगलवार सुबह करीब सात बजे इसी रंजिश के चलते आजम , असमीर, सरवेज, शमशेर, दिलावर, फिरोज, आशू और दो अन्य अपने हाथों में लाठी डंडे, धारदार हथियार व तमंचे लेकर प्रधान के घर में घुस गए। प्रधान के पति मैसर व उसके भाई नदीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हमलावरों की ओर से की गई गोलीबारी में प्रधान के पति मैसर व नदीम गंभीर रूप से घायल हो गए। दिन निकलते ही गांव में प्रधान के घर पर गोलीबारी से गांव में दहशत फैल गई। लोगों ने अपने घरो में छुपकर जान बचाई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी पक्ष दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जाते समय प्रधान के घर के बाहर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए मौके से तीन खोखे बरामद किए। घायलों को उनके परिवार के लोगों ने कांधला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया । प्रधान के पति मैसर ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पीडित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।