फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मामा भांजी को प्रेमी युगल समझकर पीटा, हंगामा

मामा भांजी को प्रेमी युगल समझकर पीटा, हंगामा

Mon, 07 Jan 2019 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
मामा भांजी को प्रेमी युगल समझकर पीटा, हंगामा
शामली। सोमवार शाम शहर के सुभाष चौक पर कुछ लोगों ने एक युवक युवती को बात करते लोगों ने पकड़ा। युवक को पीटना शुरू किया तो उन्होंने बताया कि वे मामा भांजी हैं। पुलिस कोतवाली ले गई बाद में परिजनों के आने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। घटना सोमवार शाम की है। सुभाष चौक पर एक युवक और युवती काफी देर से खड़े बात कर रहे थे। उन्हें देखकर कुछ लोगों ने उन्हें प्रेमी युगल समझा। भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवक को पीटना भी शुरू कर दिया। दोनों कहते रहे कि वे मामा भांजी हैं लेकिन लोगों ने एक ना सुनी। बाद में पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को वहां बुलवाया। इसके बाद पता चला कि वे दोनों आपस में मामा भांजी ही थे। बाद में पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

होमगार्ड मुआवजा मांगा
शामली। 31 दिसंबर की सुबह कैराना में बाइक से ड्यूटी जा रहे होमगार्ड विजय सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उसका इलाज मोदीपुरम के अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में कैराना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज है। सोमवार को होमगार्ड के परिजन एसपी अजय कुमार से मिले। उन्होंने होमगार्ड की कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed