फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हथियार सप्लायर की तलाश में हरियाणा सीआईए की दबिश

हथियार सप्लायर की तलाश में हरियाणा सीआईए की दबिश

Wed, 28 Nov 2018 12:51 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
हथियार सप्लायर की तलाश में हरियाणा सीआईए की दबिश
हथियार सप्लायरों की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश
विज्ञापन

कैराना (शामली)। हरियाणा के जींद सीआईए स्टाफ की टीम ने हथियारों के सप्लायर की तलाश में नगर के विभिन्न मोहल्लों में छापामारी अभियान चलाया। पुलिस दो बदमाशों को अपने साथ लाई थी। दबिश के बाद पुलिस बैरंग लौट गई।

मंगलवार को हरियाणा जींद से सीआईए-2 में तैनात एसआई दिलबाग सिंह ने अपनी टीम के साथ कैराना कोतवाली पर आमद दर्ज कराई। सीआईए ने पुलिस को बताया कि उनके क्षेत्र में लगभग दो माह पूर्व एक मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके कब्जे से हथियार भी बरामद हुए थे। दोनों आरोपियों को अब कस्टडी रिमांड पर लिया हुआ है, जिन्होंने हथियारों को कैराना से खरीदे जाने की बात कही है। टीम के साथ आरोपी भी मौजूद थे। इसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ विभिन्न मोहल्लों एवं गांवों में छापेमारी अभियान चलाया, लेकिन घंटों बाद भी टीम के हाथ कोई सफलता नहीं लगी, जिसके बाद टीम बेरंग लौट गई। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व रोहतक पुलिस ने भी कैराना के हथियार सौदागरों को रडार पर लिया हुआ है। वहां भी हथियारों की व्यापक स्तर पर सप्लाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed