{"_id":"5b4f8f114f1c1b4d748b5a0c","slug":"101531940625-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिरी से गैंगरेप करने वाले तीन आरोपी दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिरी से गैंगरेप करने वाले तीन आरोपी दबोचे
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से गैंगरेप के आरोप में तीन गिरफ्तार
कैराना।
मेहमान बनकर घर में आने के बाद दोस्त की नाबालिग बेटी को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के साथ ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कस्बा कैराना के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार की रात उसका दोस्त मेरठ के गुलिस्ता गार्डन लिसाढ़ी निवासी वसीम पुत्र सलीम अपने दो साथियों लिसाढ़ी के खुशहाल नगर निवासी अमीरूदीन पुत्र वकील और जावेद पुत्र इबादुल रहमान के साथ आया। रात में परिवार सो गया, तो आरोपी उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अगवा करके ले गए। आरोप है कि तीनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। काफी तलाशने के बाद भी लड़की का कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। कैराना कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात कस्बा कैराना में शामली रोड पर एक ढाबे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़ित किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।