{"_id":"5aedfa454f1c1b9e098b8454","slug":"101525545541-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पति खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने पति खिलाफ दी तहरीर
Updated Sun, 06 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
महिला ने पति खिलाफ दी तहरीर
झिंझाना। गांव टपराना निवासी महिला ने अपने पति पर मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाले का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शनिवार को थाना झिंझाना पहुंची महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसके चार बच्चे हैं। पति तसलीम कोई कार्य नहीं करता है। इस कारण बच्चों को पालना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा रोजाना मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकालने की धमकी देता है। थाना प्रभारी ने महिला को सहायता का आश्वासन देकर पति के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
फसल काटने को लेकर हुआ झगड़ा
झिंझाना। गांव बेदखेड़ी निवासी युवक ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि उसने गांव में रामकुमार व उसके भाई राकेश की जमीन बोने के लिए ठेके पर ली हुई है, जिसका समय 29 मई को पूरा होना था। हालांकि दोनों भाइयों ने शनिवार को खेत में बोई मक्का की फसल को काट लिया। उसने जब विरोध किया तो उसे धारदार हथियारों से काट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है।