{"_id":"5ae0cc144f1c1b84028b6847","slug":"101524681748-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी के कर्मियों से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी के कर्मियों से मारपीट
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
फोन में गलती से रिचार्ज हुए पैसे वापस मांगने पहुंचे युवकों की कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी के कर्मियों से मारपीट हो गई।
कस्बा कैराना में रामडा रोड पर अमरीन की कोल्ड ड्रिंक्स की एजेंसी है। बुधवार दोपहर अमरीन खाना खाने के लिए घर गया था। एजेंसी पर अमजद और खैरून मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। कहने लगे कि अमरीन के भतीजे गुफरान के मोबाइल नंबर पर गलती से 310 रुपये रिचार्ज हो गए हैं। मौके पर आकर गुफरान ने बताया कि उसके मोबाइल पर कोई रिचार्ज का मेसेज नहीं आया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक युवक ने बोतलों से भरी कैरेट का उठाकर जमीन पर पटक दी। जिसके बाद दोनो पक्षों में मारपीट हो गई। जिससे हंगामा हो गया और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर डायल 100 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपियों को तलाश किया। बाद में अमरीन ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।