{"_id":"5adb842e4f1c1b57098b5dc9","slug":"101524335662-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारंटियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस का विरोध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वारंटियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस का विरोध
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा।
कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी नफीस और उसके परिवार के कई लोग दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे थे। तीन दिन पूर्व न्यायालय की ओर नफीस के परिवार के दो लोगों के खिलाफ वारंट जारी हुई थे। कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को पुलिस नफीस के आवास पर पहुंची जहां पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं और मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। पुलिस ने मामला बढ़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया और हंगामा कर रहे लोगों को हल्का बल प्रयोग कर भगा दिया। उधर, थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को हिरासत में ले लिया। जबकि विरोध करने वाली दो महिलाओं का शांतिभंग में चालान कर दिया।