फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   झिंझाना और हरियाणा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े चेन लुटेरे

झिंझाना और हरियाणा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े चेन लुटेरे

Sun, 15 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
झिंझाना और हरियाणा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े चेन लुटेरे
झिंझाना (शामली)।
विज्ञापन

हरियाणा के रोहतक से चेन लूटकर भागकर झिंझाना के बिड़ौली क्षेत्र में घुसे तीन बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
रविवार को थाना झिंझाना पहुंचे हरियाणा के थाना शिवाजी कॉलोनी जनपद रोहतक के दरोगा जरनैल सिंह ने अपनी टीम के साथ आमद कराई। बताया कि शनिवार शाम को उनके थाना क्षेत्र में एक महिला से तीन बदमाशों ने चेन छीन ली थी। भाग रहे बदमाशों का पीछा करते हुए झिंझाना के गांव बिड़ौली में पहुंचे थे। बिड़ौली में झिंझाना पुलिस की घेराबंदी के चलते तीनों बदमाशों को पकड़ लिया है। दरोगा जरनैल सिंह ने बताया की पकड़े गए बदमाश सूरज, अजय व गगन निवासी गांव सूनारिया थाना शिवाजी नगर रोहतक के रहने वाले हैं। तीनों ने एक माह में कई दर्जन चेन स्नैचिंग की घटनाएं की हुई हैं। थाना प्रभारी झिंझाना एमएस गिल ने बताया की तीनों आरोपियों को हरियाणा पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed