{"_id":"6aa8387c20dd6d94360190c4","slug":"accusation-of-swindling-money-by-promising-a-job-in-singapore-deoria-news-c-208-1-deo1016-191800-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सिंगापुर में नौकरी का झांसा देकर रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सिंगापुर में नौकरी का झांसा देकर रुपये हड़पने का आरोप
Mon, 14 Sep 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। सिंगापुर में नौकरी दिलाने झांसा देकर जालसाज ने तीन युवकों से 2.61 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित युवकों का आरोप है कि एजेंट ने यु फर्जी वीजा और हवाई टिकट भेजकर 14 सितंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने को कहा था। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद एजेंट का मोबाइल बंद हो गया। उन्होंने टिकट और वीजा की जांच कराई तो दोनों फर्जी निकले। तीनों युवक सोमवार की शाम ट्रेन से घर लौट गए।
कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी हसन अली, भटनी थाना क्षेत्र निवासी शिवम मिश्रा और बिहार के सिवान जनपद निवासी शम्स आजम ने सोशल मीडिया पर नौकरी का विज्ञापन देखकर एक एजेंट से संपर्क किया था। एजेंट के माध्यम से तीनों ने सिंगापुर की एक कंपनी में नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया।
युवकों का आरोप है कि आवेदन के कुछ दिन बाद एजेंट ने वीजा खर्च के नाम पर प्रत्येक युवक से 87 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच कराने और 14 सितंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने को कहा गया।
विज्ञापन
युवकों के अनुसार, एजेंट ने होटल की सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था। हालांकि, दिल्ली पहुंचने पर होटल की व्यवस्था नहीं मिली। उन्होंने अपने खर्च पर होटल लेकर रात बिताई।
सोमवार की देर शाम फ्लाइट होने की बात कहकर एजेंट ने उन्हें एयरपोर्ट जाने को कहा। दोपहर में बोर्डिंग से कुछ घंटे पहले तीनों युवक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए।
एयरपोर्ट पहुंचने के बाद युवकों ने एजेंट से संपर्क करने की कोशिश की मगर उसने फोन उठाना बंद कर दिया। कुछ देर बाद उसका मोबाइल भी बंद हो गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस बावत शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।