फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Body of constable returning to duty after a feast found in pond; bike also recovered.

Ballia News: दावत के बाद ड्यूटी पर लौट रहे सिपाही का पोखरे में मिला शव, बाइक भी मिली

Mon, 14 Sep 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Body of constable returning to duty after a feast found in pond; bike also recovered.
बांसडीह कोतवाली तैनात मृतक आरक्षी परितोष मिश्रा। फाइल फोटो, जागरुक पाठक
बांसडीह/ बांसडीहरोड। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्र (28) का शव सोमवार की सुबह बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता गांव स्थित 11बी रेलवे क्राॅसिंग के पास पोखरे में मिला। वह रविवार रात साथियों के साथ दावत के बाद बाइक से ड्यूटी के लिए कोतवाली लौट रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिसकर्मी उनकी तलाश में जुट गए। सोमवार सुबह काफी खोजबीन के बाद सुराग न मिलने पर सर्विलांस टीम करीब 10 बजे मोबाइल की लोकेशन वाले क्षेत्र में तलाश के दौरान पोखरे में तलाश की तो शव व बाइक भी पानी में पड़ी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जांच के निर्देश दिए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में एसपी व अन्य अधिकारियों ने सलामी दी।
विज्ञापन


प्रयागराज जिले के होलागढ़ थाना क्षेत्र के हरिचेर दुबेपुर निवासी पारितोष मिश्र ट्रेनिंग पूरी होने के बाद बांसडीह कोतवाली में तैनात थे। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को सिपाही परितोष मिश्रा अपनी मोटरसाइकिल से कांस्टेबल शिवगोपाल पाल को बलिया रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। वहां से लौटने के बाद वह बांसडीहरोड थाने में तैनात दो-तीन पुलिसकर्मियों के साथ दावत में शामिल हुए। उसके बाद रात में मोबाइल ड्यूटी के लिए कहकर रवाना हो गए। लेकिन निर्धारित समय पर बांसडीह कोतवाली में ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के बाद छाता रेलवे क्राॅसिंग के पास मोबाइल लोकेशन न मिलने व वहां खतरनाक मोड़ होने पर शंका के आधार पर पानी भरे व पत्तों से भरे गड्ढे में खोजबीन की गई। पारितोष की बाइक व शव मिला। शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और परिजनों को घटना की सूचना दी गई। प्रथम दृष्टया खतरनाक मोड़ पर पानी भरे गढ्डे में बाइक गिरने और डूबने से मौत लग रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होने के बात आगे की जानकारी दी जाएगी।


-------------
मोबाइल बंद होने के बाद रातभर चली तलाश
पारितोष मिश्र रविवार की रात में द्वितीय मोबाइल ड्यूटी पर न पहुंचने पर साथियों ने मोबाइल से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन फोन बंद मिला। काफी खोजबीन के बाद कोतवाल राकेश कुमार सिंह रातभर संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई। सोमवार सुबह सर्विलांस टीम ने मोबाइल की अंतिम लोकेशन के आधार पर छाता क्रासिंग के आसपास तलाश की। इसी दौरान पोखरे में सिपाही का शव और बाइक बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed