{"_id":"5a5f9fd14f1c1b82268b4eea","slug":"101516216273-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू के दम पर किशोरी का अपहरण, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू के दम पर किशोरी का अपहरण, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगवा युवती के मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई
शामली।
कांधला क्षेत्र के गांव इस्सोपुर में एक किशोरी को अगवा कर लिया गया। घटना को चार दिन बीत गए, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई।
गांव इस्सोपुर निवासी एक महिला एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा से मिली। महिला ने बताया कि 13 जनवरी को उसकी पुत्री नुसरत और एक अन्य अन्य किशोरी किसी काम से गांव में गई थी। आरोप है कि दो युवकों ने चाकू के दम पर आतंकित करते हुए दोनों के अपहरण का प्रयास किया, लेकिन दूसरी युवती वहां से भागकर अपने परिजनों के पास पहुंच गई और सारी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने आरोपियों के घर जाकर विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने उल्टे किशोरी के परिजनों के ऊपर हमला कर दिया और उनको मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने इस संबंध में जाकर शिकायत पुलिस को की। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने मामले में कांधला पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए है।
ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग
शामली। मोहल्ला दरबार खुर्द कैराना निवासी महिला साहिरा ने एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पूर्व गढ़ीहसनपुर चौसाना में हुई थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उनको घर से निकाल दिया था। आरोप है कि इस मामले में कई बार शिकायत पुलिस को की गई, लेकिन पुलिस ने कोई भी सुनवाई नहीं की। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।