{"_id":"6adc613157af5c85d702ea51","slug":"children-went-to-watch-dussehra-in-jalandhar-attacked-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में दशहरा देखने गए बच्चों पर हमला: कार्रवाई न होने पर थाने पहुंचे परिजन, धक्कामुक्की के बाद किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में दशहरा देखने गए बच्चों पर हमला: कार्रवाई न होने पर थाने पहुंचे परिजन, धक्कामुक्की के बाद किया हमला
Sat, 24 Oct 2026 01:12 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:12 PM IST
सार
तिलक नगर के रहने वाले सुशील मेहता ने कहा कि वह शिव मंदिर के प्रधान है और उनके बच्चे दशहरा देखने गए थे। इस दौरान हल्की सी धक्का मुक्की हो गई जिस पर कई युवकों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
बच्चों के परिजन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जालंधर के थाना भार्गव कैंप क्षेत्र में दशहरा देखने गए बच्चों पर कथित तौर पर तेजधार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्चों के परिजन देर रात थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
तिलक नगर के रहने वाले सुशील मेहता ने कहा कि वह शिव मंदिर के प्रधान है और उनके बच्चे दशहरा देखने गए थे। इस दौरान हल्की सी धक्का मुक्की हो गई जिस पर कई युवकों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया था। शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने के कारण उन्हें देर रात थाने पहुंचना पड़ा। परिजनों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल लोगों और हमले के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।