{"_id":"6adc61cbe1346dee6603bcbc","slug":"cabinet-minister-nandi-s-official-letterheads-stolen-fir-registered-against-two-former-employees-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : कैबिनेट मंत्री नंदी के सरकारी लेटरपैड चोरी, दो पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रयागराज : कैबिनेट मंत्री नंदी के सरकारी लेटरपैड चोरी, दो पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Sat, 24 Oct 2026 01:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:14 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के कार्यालय से डिजिटल डाटा और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कैबिनेट मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के कार्यालय से डिजिटल डाटा और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
नंदी के मीडिया सलाहकार दिव्यांश शेखर सिंह ने पुलिस को बताया कि गौरव मिश्रा मंत्री के सोशल मीडिया की टीम में वीडियो एडिटर और ग्राफिक्स डिजाइनर के तौर पर काम करता था। उसके पास मंत्री से संबंधित डिजिटल डाटा, फोटो, हार्ड डिस्क और यूट्यूब अकाउंट का एक्सेस था। कार्यालय के कर्मचारियों ने कंप्यूटर और दराज की जांच की तो डिजिटल डाटा और महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं मिले।
विज्ञापन
आरोप है कि गौरव ने पूर्व कर्मचारी दुर्गेश कुमार सिंह के साथ मिलकर इन संसाधनों का दुरुपयोग किया। दोनों ने मंत्री के सरकारी लेटरपैड की कूटरचना भी की। कोतवाली थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन